Let’s travel together.

 जेल प्रहरी और फॉरेस्ट गार्ड के 2112 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जाने पूरी डिटेल

141

Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, एमपीपीईबी ने फॉरेस्ट गार्ड और क्षेत्र रक्षक पदों पर 2112 भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी तक जारी रहेगी। हालांकि इससे पहले आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 3 फरवरी थी जिसे 8 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार एमपी जेल प्रहरी एवं वनरक्षक परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यताएं
पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेंटीमीटर और सीने की चौड़ाई 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

फिजिकल टेस्ट
शारीरिक परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं जेल प्रहरी पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 2:00 मिनट 50 सेकंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा 7.26 किलोग्राम का गोला 20 फीट तक फेंकना होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811