साँची रायसेन।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की सेमिस्टर परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होंगी। सत्र 2022-23 के एम.ए, एम.एस.सी, एम.एफ.ए, एम.लिब के प्रथम सेमिस्टर व तृतीय सेमिस्टर के छात्रों के साथ-साथ सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी इस दौरान आयोजित होंगी।
पी.एच.डी कोर्स वर्क की परीक्षाएं 24 फरवरी व 27 फरवरी को आयोजित होंगी। परीक्षाएं प्रात: 11 बजे प्रारंभ होंगी। परीक्षा फॉर्म मात्र ऑनलाइन ही जमा किए जाने हैं। छात्र परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sanchiuniv.edu.in पर लॉगइन कर फॉर्म भर सकते हैं।
आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त समाचार को अपने माध्यमों पर उचित स्थान प्रदान करने का कष्ट करें।