Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Wednesday, January 28, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • दिल्ली/NCR
  • चुनावी साल में मोदी सरकार ने दिया जनता को तोहफा

चुनावी साल में मोदी सरकार ने दिया जनता को तोहफा

दिल्ली/NCR
By Deepak Kankar On Feb 2, 2023
45
Share

नई दिल्ली । बजट सत्र 2023 के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिस बजट की रुपरेखा जनता के सामने रखी उसमें चुनावों की झलक को साफ देखा जा सकता है। अगर बजट की बड़ी बातों का विश्लेषण किया जाए तो उसमें नई टैक्स व्यवस्था का उल्लेख सबसे पहले आता है जिसका असर देश के सबसे बड़े नौकरी पेशा वर्ग पर पड़ेगा। सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था का ऐलान किया है जिसके तहत सात लाख तक की कमाई वाले टैक्स फ्री हो गए। नए टैक्स सिस्टम के अनुसार नए टैक्स स्लैब के मुताबिक तीन लाख तक की सालाना आय वाले लोगों को टैक्स नहीं देना होगा। 3-6 लाख की सालाना इनकम वालों को 5 फीसदी 6-9 लाख की सालाना आय वालों को 10 फीसदी 9-12 लाख रुपये सालाना कमाने वालों को 15 फीसदी आयकर देना होगा। अब जरा इसके सियासी पहलू को भी समझ लेते हैं इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसके बाद अगले साल मार्च-अप्रैल तक लोकसभा चुनावों की तारीखें आ जाएंगी। जिसके कारण अगले साल सरकार पूर्ण बजट पेश नहीं कर पाएगी इसीलिए इसे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट माना जा रहा है कुल मिलाकर समझा जाए तो सरकार के पास आम जनता को तोहफा देने का यह आखिरी मौका था। सरकार ने भी इस मौके पर फायदा उठाया और नई टैक्स व्यवस्था का ऐलान कर दिया। जिसका असर देश के सबसे बड़े वर्ग पर पड़ेगा। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्या बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। देश की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले सियासी पंडितों की मानें तो इससे फर्क तो पड़ेगा। अब यह फर्क कितना बड़ा होगा वह पार्टियों की गतिविधियों पर भी निर्भर करेगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों में देश के राजनीतिक समीकरणों में कुछ बदलाव देखने को मिला है। विपक्षी दलों के एकजुट होने की संभावनाएं बढ़ रही है क्षेत्रीय दलों ने भी अपनी ताकतों के अनुसार रणनीति में बदलाव किया है। अब से पहले पिछले चार बजटों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। कोरोना काल के बाद से जनता टकटकी लगाए किसी राहत की उम्मीद कर रही थी सरकार भी सही समय आने का इंतजार करती रही और आखिर में जो फैसला किया उसका सीधा असर मिडिल क्लास पर पड़ेगा। टैक्स स्लैब के अलावा सरकार ने जनता को डायरेक्ट फायदा पहुंचाने वाली जिस दूसरी योजना पर फोकस किया वह पीएम आवास योजना है। पीएम आवास योजना का आवंटन 66% बढ़ाकर 79000 करोड़ कर दिया गया है। इस बार के बजट में सरकार ने जिन योजनाओं का आवंटन बढ़ाया है उसमें पीएम आवास सबसे ऊपर रही।

45
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861

Prev Post

बाइक की टक्कर से छात्र गम्भीर रूप से घायल

Next Post

त्रिपुरा की आदिवासी पार्टी 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी

You might also like More from author
दिल्ली/NCR

प्रेस प्रिव्यू में राजस्थान की झाँकी बनी आकर्षण का केन्द्र

दिल्ली/NCR

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट…

दिल्ली/NCR

इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में आशीष श्रीवास्तव (जबलपुर )को मानद…

दिल्ली/NCR

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 26 jan 1
Ad 26 jan
Ad
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन:: उनके कृतित्व और कर्म को स्मरण…

Oct 2, 2024

पुण्य स्मरण:: स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी

Aug 16, 2024
Prev Next 1 of 5

धर्म

आइये जानें हिंदुओं के धार्मिक त्यौहार नागपंचमी की परंपराओं…

Jul 28, 2025

महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व…

Apr 10, 2025

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 नवम्बर 2024

Nov 27, 2024

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

Nov 26, 2024
Prev Next 1 of 568
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने प्रतिष्ठान रखे…

Jul 20, 2023

मप्र विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस ने बनाए 15 महासचिव…

Jun 16, 2023

भाजपा के बूथ विस्तार 2.0 कार्यक्रम में सिलवानी मंडल पश्चिम…

May 9, 2023
Prev Next 1 of 13,852
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश14327
  • रायसेन9302
  • देश3750
  • छत्तीसगढ़2317
  • धर्म2270
  • उत्तरप्रदेश1246

Visitors Counter

6 5 2 7 8 8
Users Today : 832
Total Users : 652788
Views Today : 1018
Total views : 839031
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.53
Server Time : January 28, 2026 8:28 pm
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811