Let’s travel together.

27 फरवरी से आरंभ होगा मध्‍य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र

63

भोपाल ।   मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसकी शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। 27 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में शिवराज सरकार द्वारा वर्ष 2023 -24 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। राज्यपाल का अनुमोदन मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी। बजट के अलावा राजस्व नगरीय विकास एवं आवास सहित अन्य विभागों द्वारा संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी । इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2023 – 24 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे । इस सत्र हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 16 फरवरी तक प्राप्त की जावेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम – 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 21 फरवरी से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी । उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का यह चतुर्दश सत्र होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811