– प्रदेश सरकार से के नाम दिया ज्ञापन, मांगे पूरी करने की बात कही
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने भी प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के समीप धरना दिया और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान रविवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने नारे लगाए और धरना दिया। प्रदर्शनी कर रहीं आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर समय समय प्रदर्शन कर रहीं हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शिवपुरी में प्रदर्शनी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने बताया कि वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए ज्ञापन सौंपती रहीं हैं। इसके बावजूद उनकी मांगो को सरकार ने अब तक नजरअंदाज किया गया है। इसी के चलते शिवपुरी जिले की सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर 6 दिवसीय हडताल की और इसी क्रम में रविवार को भी यह धरना दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिला शिवपुरी की जिला अध्यक्ष साधना पाठक का कहना है कि सरकार से उनके नियमितीकरण की मांग लंबे समय से लगातार की जा रही है। लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।