Let’s travel together.

युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, आरोपित गिरफ्तार

84

नर्मदापुरम। जिले के माखननगर कस्‍बे में स्‍थित ग्राम कोटगांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की है। माखननगर टीआइ प्रवीण कुमरे के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का है। घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है। पहले पुलिस ने पीडित युवक की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया था। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बलवा व बंधक बनाने की धारा बढ़ाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगावली निवासी मीडिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव कोटगांव में काम के सिलसिले में गया था। इसी दौरान नारायण यादव ने अपने सथी ओेमप्रकाश साहू, नरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अभिषेक यादव, नीतेश यादव ने उसे घेर लिया और पेड़ से उसके हाथ बांधकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपितों ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे-तैसे अपने आपको छुड़ाकर पीडित प्रकाश यादव पुलिस थाने पहुंचा और लिखित शिकायत की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की, लेकिन पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मामला सामने आने के बाद आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू की। सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीआइ प्रवीण कुमरे ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। एक विवाह समारोह के दौरान पीड़ित और आरोपितों के बीच विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपितों ने उसे अगवा किया और फिर मारपीट की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811