Let’s travel together.

खुद को कुंवारा बता हिंदू युवती से संबंध बनाए, पिता-पुत्र सहित तीन पर केस

78

 इंदौर ।  इंदौर की शिप्रा थाना पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक युवक और उसके भाई-पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती से दोस्ती की और स्वयं को कुंवारा बताकर शारीरिक संबंध बना लिए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपितों पर प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपित फारुख पुत्र मुबारिक पटेल, इकबाल पुत्र मुबारिक पटेल और मुबारिक पुत्र यासिन पटेल निवासी मुंडला हुसैन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता भी आरोपितों के गांव में ही रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 10वीं तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। आरोपित फारुख गैरेज पर काम करता है। उसने स्वयं को कुंवारा बताया और उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोपित ने शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसके शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली तो युवती ने उसके विरुद्ध शिकायत की। इस पर आरोपित सहित उसके भाई व पिता ने युवती को धमकाया।

फेसबुक पर दोस्ती कर माडल से दुष्कर्म, कारोबारी के बेटे पर केस

लसूड़िया पुलिस ने एक माडल की शिकायत पर उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मना कर दिया। पुलिस आरोपित को तलाश रही है। एसआइ खुशबू परमार के मुताबिक, 29 वर्षीय पीड़िता पहले इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। करीब चार साल पूर्व उसकी जागृति नगर सिंधी कालोनी निवासी हार्डवेयर कारोबारी महेश कुमार के बेटे मोहित साहू से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि मोहित पीड़िता को चिकित्सक नगर स्थित फ्लैट पर ले गया और शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। एसआइ के मुताबिक, आरोपित माता-पिता को शादी के लिए राजी करने का आश्वासन देकर पीड़िता से संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों पूर्व आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811