Let’s travel together.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने किया मंडीदीप की छात्रा को सम्मानित

0 155

 

मंडीदीप रायसेन से सरीन चंद्र गोयल की रिपोर्ट

मंडीदीप ही नहीं बल्कि समूचे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि अनंत उत्सव स्कूल ग्राम सिमराइ मंडीदीप की कक्षा नौवीं की छात्रा समृद्धि ब्रह्मवंशी को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने एक गरिमा पूर्ण समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर दिल्ली में 25 जनवरी 2023 को सम्मानित किया. गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर आयोजित एक समारोह के दौरान रक्षा मंत्री के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि समृद्धि को यह पुरस्कार वीरगाथा 2 विजेता के तौर पर प्रदान किया गया है. इस अवसर पर उन्हें नगद धनराशि के रूप में ₹10000 1 पदक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है. उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी सहित भोजपुर क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, अनंत उत्सव स्कूल के संचालक नरेश पाटीदार, हुकुम पाटीदार सहित प्रिंसिपल एंथोनी जी ने बधाई दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811