पाकिस्तान में रहने वाले अंधेरे का एहसास कराता है मंडीदीप का राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 12 पर बना हाईवे….
मंडीदीप रायसेन से सरीन चंद्र गोयल की रिपोर्ट
इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान याद आ सकती है राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाला अंधेरा देखकर आपको पाकिस्तान में होने का एहसास जरूर कर आएगा ।लेकिन सच्चाई यह है की औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप राष्ट्रीय राजमार्ग है इस मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें अर्धरात्रि के उपरांत बंद हो जाती है ।
हैरानी तो तब होती है कि जब इस काम के लिए भोपाल के एक ठेकेदार को एमपीएसआरटीसी देने करोड़ों रुपए का ठेका बिजली विभाग के मेंटेनेंस के लिए दे रखा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इससे कोई गुरेज नहीं रखते की उन्होंने जिस काम के लिए ठेकेदार को लगाया है वह अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से निभा रहा है कि नहीं। इस बारे में जब संबंधित ठेकेदार मयंक रघुवंशी से जब बात की तो उसका कहना था कि संभव है कि टाइमर सेटिंग में कुछ गड़बड़ हो हम ठीक कर देंगे लेकिन उसने इस कान से सुना और उस कान से निकाल दिया जब दोबारा उसे समस्या के संबंध में जानकारी देना चाहे तो उसने काफी आपत्तिजनक अनर्गल बातें करने से बाज नहीं आया. प्रश्न उठता है कि आखिर ठेकेदार सोया हुआ है कुंभकरण की नींद में या राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली कंपनी है जिसने इसे ठेका दिया है वह भी गहरी नींद में सोया हुआ है.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों की तादाद में वाहन गुजरते हैं ऐसे में अंधेरा होने के कारण दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं इस कारण से यदि किसी के साथ अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. ऐसा भी नहीं है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं नहीं होती है. शायद ही कोई ऐसा सप्ताह निकलता होगा जब इस मार्ग पर दुर्घटनाएं ना होती हो. देखना शेष है कि इस सड़क के निर्माण में लगी जिम्मेदार कंपनी कुछ कार्रवाई करती है या उसे भी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है