Let’s travel together.

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, मरीज़ हो रहे परेशान, डॉक्टर भी ओपीडी में समय पर नही बैठते

0 131

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सिविल अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। उधर जिन डॉक्टरों की पदस्थापना है वे भी ओपीडी में मनमर्जी से पहुंचते है जिसके चलते मरीज़ परेशान होते देखे जा रहे है। शासन प्रशासन की अनदेखी ने सिविल अस्पताल की स्थिति खराब करके रखे हुए है।
कहने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा मिल गया है परंतु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने की जगह अस्पताल असुविधाओं का केंद्र बन गया है। अस्पताल में बीएमओ को छोड़कर स्थाई रूप से दो डॉक्टर नीलेश चौरसिया एवं डॉ नरेश लोधी पदस्थ है जिनमे से डॉ नरेश लोधी लंबे समय से छुट्टी पर है। वही 3 अन्य बोंडेड डॉक्टरों की तैनाती तो है पर उनकी उपस्थिति भी औपचरिक ही है। यही नही जो डॉक्टर वर्तमान के पदस्थ है वे भी मनमर्जी से ही मरीज़ों को ओपीडी में देखने पहुंचते है। इमरजेंसी ड्यूटी के लिए एक भी ऐसा डॉक्टर नही है जो मरीज़ों को देखने त्वरित पहुंच जाए।  ऐसे में मरीज़ों को तात्कालिक सही इलाज नही मिल पाता जिसके चलते मरीज़ प्रायवेट अस्पताल में इलाज कराने मजबूर हो रहे है। इन हालातों में अस्पताल में आये दिन विवाद के हालात निर्मित हो रहे है।

ओपीडी में मनमर्जी से बैठ रहे डॉक्टर
सिविल अस्पताल एक तरफ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ इक्का दुक्का पदस्थ डॉक्टर भी मनमर्जी से कार्य कर रहे है। वे निर्धारित समय पर ओपीडी में नही बैठते। सोमवार को 12 बजे तक डॉक्टर ओपीडी में मरीज़ों को देखने नही पहुंचे तो बड़ी संख्या में मौजूद मरीज़ों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस तरह के हालात हमेशा ही निर्मित रहते है। इसके अलावा अस्पताल के एक भी महिला डॉक्टर पदस्थ नही है जिसके चलते क्षेत्र की महिला मरीज़ परेशान होती है।

इस संबंध में ब्लाक मेडिकल ऑफिसर अरनिष्ट लाल का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टरों की कमी है यह बात वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है जैसे ही डॉक्टरों की तैनाती होती है व्यवस्थाओं में ओर सुधार लाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811