यशबंत सिंह सराठे बरेली रायसेन
वन स्टॉप सेंटर सखी रायसेन द्वारा सिविल अस्पताल बरेली में नर्सिंग स्टाफ की एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें नर्सिंग स्टाफ को बताया गया ,कि 18 वर्ष से कम उम्र की आयु की बालिकाएं एवं महिलाएं जो किसी भी प्रकार की हिंसा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं उन महिलाओं को आप बन स्टॉप सेंटर के बारे में बताएं कि वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे महिलाओं के लिए सभी प्रकार की कानूनी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिसमें काउंसलिग सुविधा, चिकित्सा सुविधा, कानूनी सहायता विधिक सहायता गैर आपातकालीन सहायता अस्थाई आश्रय 5 दिनों के लिए महिला एवं कोई भी बालिका के लिए दिया जाता है एवं घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिला को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं धारा 125 दहेज प्रथा 498 के बारे में बताया गया एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम उपस्थित रहे और बीएमओ डॉक्टर हेमंत यादव एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा वन स्टॉप सेंटर से नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती निशा वर्मा एडवोकेट सविता कुशवाह काउंसलर वर्षा बैरागी केस वर्कर ज्योति कुशवाहा एवं गॉड रोहित राम उपस्थित रहे।