Let’s travel together.

विदिशा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता,नकबजनी (चोरी) का मय मशरूका के निगरानी बदमाश आरोपी गिरफ्तार

0 93

विदिशा । थाना कोतवाली विदिशा को पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत और उनकी टीम को एक चोर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है
घटना — दिनांक 8 01 2023 को किरी मोहल्ला के पास फरियादी सुनील जैन की किराने की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सामान सामान व नकदी चोरी कर ले गये उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं एवं दिनांक 15-16 01 2023 की दरमियानी रात को स्वर्णकार कॉलोनी विदिशा में फरियादी मनोज नेमा की किराने की दुकान से अज्ञात चोर सामान व नकदी चोरी कर ले गए फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना दिनांक 21 1 2023 को मुखबिर सूचना पर आरोपी गोलू उर्फ जावेद पठान पिता नवाब पठान उम्र 29 साल निवासी ढलकपुरा विदिशा को रामलीला चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपी गोलू उर्फ जावेद पठान से चोरी किया गया सामान नगदी ₹9300 एक चांदी का सिक्का रिफाइंड ऑयल काजू बादाम जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है
उक्त कार्रवाई मे आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत सउनि राधेलाल वरकडे प्रधान आरक्षक 731 सिकंदर बेग आरक्षक 23 राजेश रघुवंशी आरक्षक 394 सुमित सराठे आरक्षक 988 लकी सिंह का विशेष योगदान रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811