Let’s travel together.

CM शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली में आज करेंगे 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को भूखण्ड आवंटित

74

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सिंगरौली के कार्यक्रम से कई सौगातें देंगे। सीएम सिंगरौली में 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को भूखण्ड आवंटित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मीडिया से कहा कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और मैं स्वय सिंगरौली पहुंच रहे है। सिंगरौली के कार्यक्रम मध्य प्रदेश के गरीबो की जिंदगी बदलने वाला कार्यक्रम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके घरों में रहने की जगह नहीं थी। ऐसे 25 हजार से ज्यादा परिवारों को भूंखड आवंटित किया जाएगा। पहले टीकमगढ़ में 10 हजार से ज्यादा प्लाट बांटे थे। आज सिंगरौली में 25 हजार से ज्यादा प्लाट बांटेगे।

 सीएम ने कहा कि सिंगरौली से ही रीवा संभाग के चार जिलों के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। सिंगरौली सहित सीधी-सतना और रीवा जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 248 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, 60 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ऊर्जा बचाने को लेकर भी काम किया जाएगा। वहीं, 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) तथा 31 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल चकरिया का शिलान्यास भी करेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811