सी एल गौर रायसेन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में जिला स्तरीय थे आज तक रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे रायसेन जिले भर से आकर शामिल हुए रैली कन्या शाला मैदान से प्रारंभ की गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए निकाली गई उक्त ऐतिहासिक रैली का स्वागत करने के लिए शहर में अनेक स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ आगे आकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए फूल बरसा कर स्वागत किया आयोजित की गई रैली में हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं विद्यार्थी परिषद एकता के नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे जिला मुख्यालय पर पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इतनी बड़ी संख्या में रैली निकाली गई ।

मुक्त रैली का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई द्वारा किया गया था जिसमें रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज, दे, उदयपुरा, बरेली, बाड़ी, अब्दुल्लागंज, मंडीदीप, गौहरगंज, सुल्तानपुर, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज सहित पूरे जिले भर से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं रैली में भाग लेने के लिए आए थे ऐतिहासिक रैली के दौरान शहर में कई बार जाम की स्थिति भी बनी परंतु एकता एवं भाईचारे के संदेश के साथ विद्यार्थी परिषद के हजारों छात्र छात्राओं ने पहली बार संगठित होकर ऐतिहासिक रैली में भाग लिया।