Let’s travel together.

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्रों का हुआ स्वास्थ परिक्षण

0 307

310 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य व रक्त परीक्षण

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुना कलेक्टर फ्रैंक नोवल ए के निर्देशन में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा हे। इसी के तहत आज एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा गुना व स्वास्थ्य विभाग गुना के सयुंक्त तत्वाधान में एस एल मेमोरियल स्कूल, भगत सिंह कॉलोनी, गुना में शनिवार को स्वास्थ्य व रक्त परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 310 से अधिक छात्र छात्राओं की खून की जांच एवं स्वास्थ परिक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा भरता माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत स्वास्थ शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर राज कुमार ऋषिस्वर ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर स्वस्थ रहने की जानकारी दी। इस मौके पर गुना शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, सदस्य संतोष यादव, विधालय प्राचार्य श्रीमती यादव, उपा. नीरज भदौरिया, शिविर संयोजक भरत पालीवाल, उमेश रघुवंशी, राधेश्याम गौड़, आशा रघुवंशी, डिसीएम जगन सिंह सोलंकी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष सक्सेना ने किया व आभार शाखा सचिव मनीष भार्गव ने माना। शिविर में ड्रॉ कपिल रघुवंशी, ड्रॉ निकिता सोनी, ड्रॉ अरुणा रघुवंशी, ड्रॉ गौरव शर्मा, भारती जाटव, एएनएम वर्षा शर्मा, लक्ष्मी कोरी,ज्योति सिस्टर सहित स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा छात्र छात्राओं की खून की जांच एवं स्वास्थ परिक्षण किया गया। तत्पश्चात शाखा परिवार द्वारा उपस्थित सभी स्वास्थ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |     कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के पास एक्टिवा में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     दीपावली से पहले एक्शन में प्रशासन, एसडीएम प्रियंका भलावी ने किया सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण     |     किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागृति संगठन ने सौंपा मांगपत्र, कर्जमाफी से लेकर खाद-बिजली तक उठाए मुद्दे     |     SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है     |     त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |     हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811