Let’s travel together.

महिलाओं के लिएं सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ

0 165

-सलामतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के हर बेच को 60 दिन तक दी जाएगी ट्रेनिंग

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना प्रारंभ की गई है। इसमें सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के हर एक बेच को 55 से 60 दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी।इस तरह स्कूल की अधिक से अधिक बच्चियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।इस महत्वकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को महिलाओं हेतु सुरक्षित एवं भयमुक्त बनाना है। जिससे महिलाएं दिल खोलकर घूम सके तथा उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इसी क्रम में परियोजना सहयोगी समर्थ संस्था भोपाल द्वारा शुक्रवार को ग्राम सलामतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या सरोजनी चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान, सलामतपुर ग्राम पंचायत सरपंच मूलचंद यादव, सचिव सीताराम अहिरवार, रोजगार सहायक ओमप्रकाश अहिरवार, महिला एवं बाल विकास विभाग से सीमा अग्रवाल, प्रभा शर्मा, ममता विश्कर्मा, राधा विश्वकर्मा तथा 60 बच्चियां एवं महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही है। आप लोग आज की महिलाएं है जो सेना, विज्ञान, राजनीति हर क्षेत्र में आगे है। और सफल भी है। आप लोग आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जरूर लें। सरपंच मूलचंद यादव ने कहा कि पर्यटन बोर्ड को बहुत बहुत धन्यवाद जो इतनी अच्छी परियोजना लेकर आए और हमारे कस्बे सलामतपुर को भी शामिल किया। हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सरोजनी चौहान ने कहा कि बच्चियां एवं महिलाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य लें। जिससे संकट की परिस्थितियों से निपटा जा सके। कार्यक्रम का संचालन जेंडर कंसल्टेंट हेमंत भारद्वाज द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811