Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Wednesday, January 28, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • देश
  • अमित शाह ने गुजरात में ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की

अमित शाह ने गुजरात में ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की

देश
By Deepak Kankar On Jan 19, 2023
57
Share

अहमदाबाद| गुजरात ने आगामी ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और खेल मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में रविवार को अहमदाबाद में आयोजित हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओलंपिक 2036 में शामिल खेलों के आयोजन के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के पास आकार लेने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस स्पोर्ट्स एन्क्लेव में आवश्यक ढांचागत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से तैयार करने की कार्ययोजना बनाने के दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने गुजरात में ओलंपिक 2036 के खेलों के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित स्थलों पर भी ओलंपिक मानकों के अनुसार आवश्यक खेल बुनियादी ढांचा खिलाड़ियों और कोच आदि की आवास सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं विकसित करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस बैठक से पूर्व आयोजित हुई पहली बैठक में दिए गए सुझावों के संबंध में आगे बढ़ रहे कार्य की भी समीक्षा की। अमित शाह ने यह सुझाव भी दिया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और खेल मंत्री हर्ष संघवी समय-समय पर राज्य सरकार की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करें। बैठक में आगामी ओलंपिक को गुजरात में भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बैठक से पहले नारणपुरा स्पोर्ट्स परिसर का भी दौरा किया और आवश्यक सुझाव दिए। मुख्य सचिव पंकज कुमार शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव मुकेश कुमार खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार बैठक में भाग लेकर पूरक विवरण पेश किया। इस बैठक में ओलंपिक 2036 के लिए गुजरात की तैयारियों से संबंधित एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डीपी देसाई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

57
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861

Prev Post

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में किरेन रिजिजू ने पेश किया प्रस्ताव

Next Post

गुणों के पीछे भागो, सुंदरता के पीछे भागोगे तो अमृत छूट जाएगा : जया किशोरी

You might also like More from author
देश

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल

देश

अपने प्रिय साहित्यकार और स्वभाषा को अनोखी ‘ग्रीन ट्रिब्यूट’ !- अजय बोकिल

देश

इन ‘डिजीटल बंजारों’ की बात मत पूछो जी….!- अजय बोकिल

देश

‘न्यू ईयर’ पर इस हाईब्रिड श्रद्धा के क्या निहितार्थ हैं?- अजय बोकिल

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 26 jan 1
Ad 26 jan
Ad
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन:: उनके कृतित्व और कर्म को स्मरण…

Oct 2, 2024

पुण्य स्मरण:: स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी

Aug 16, 2024
Prev Next 1 of 5

धर्म

आइये जानें हिंदुओं के धार्मिक त्यौहार नागपंचमी की परंपराओं…

Jul 28, 2025

महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व…

Apr 10, 2025

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 नवम्बर 2024

Nov 27, 2024

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

Nov 26, 2024
Prev Next 1 of 568
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

बालिका दिवस पर कार्यक्रम समन्न्न, बेटी केवल घर की नहीं,…

Oct 11, 2025

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन आएंगे

May 27, 2022

जोधपुर: पथराव, आगजनी…चप्पे-चप्पे पर पुलिस, धारा 144 लागू,…

Jun 24, 2024
Prev Next 1 of 13,850
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश14324
  • रायसेन9300
  • देश3750
  • छत्तीसगढ़2317
  • धर्म2270
  • उत्तरप्रदेश1246

Visitors Counter

6 5 2 4 6 8
Users Today : 512
Total Users : 652468
Views Today : 587
Total views : 838600
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.53
Server Time : January 28, 2026 11:20 am
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811