Let’s travel together.

सेवा भारती के तत्वाधान में बूढ़े बालाजी पर लगा निशुल्क स्वास्थ शिविर

0 135

 

उचित खान पान एवं व्यवस्थित जीवन शैली अपनाकर रहे स्वस्थ: डॉक्टर दिवाकर

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना। सेवा भारती गुना के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन बूढ़े बालाजी उप स्वास्थ केंद्र गुना पर किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथि भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, पूर्व सी एम एच ओ डॉक्टर पी बुनकर, पूर्व सिविल सर्जन एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश दिवाकर एवं सेवा भारती के अध्यक्ष पूर्व सीएम एच ओ डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। शिविर में 120 से अधिक मरीजों की मधुमेह, लकबा उच्च रक्तचाप एवं मौसमी बीमारियों के साथ साथ अन्य बिमारियों का परीक्षण किया गया। उक्त सभी मरीजों को शिविर में निशुल्क दवाई वितरण की गई। इसके साथ ही 50 से अधिक मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। 15 रोगियों का सैंपल लिए जाकर आउटशोर्स लेव जांच हेतु भेजे गए। इसके साथ ही शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच एवं शिशुओं का टीकाकरण ए एन एम पूजा शाहू द्वारा किया जाकर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर दिवाकर ने मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के मरीजों का परीक्षण कर उनके लिए उचित खानपान एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु विस्तार से परामर्श दिया। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में व्यक्ति का खान पान बदल गया हे। आए दिन जवान लोगों में भी हार्ट अटैक की शिकायत देखने मिल रही हे। जिसका मुख्य कारण हमारा अव्यस्थित अव्यवस्थित जीवन शैली और हमारा खाना पान हे। हमको स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन व्यायाम, योग, संतुलित आहार और ठंड से बचाव बहुत आवश्यक हे। इस मौके पर लेव टेक्नीशियन आनंद ओझा, नर्सिंग ऑफिसर निधि श्रीवातव, वर्षा कटारे, प्रियंका मैडम, एलडीसी सुमिता सेंगर दीपक नाखरे, सौरभ रघुवंशी ने शिविर में उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811