Let’s travel together.

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आए श्रद्धालुओं से CM योगी ने की बातचीत, लोगों ने कहा- जिला व मंदिर प्रशासन ने की है अच्छी व्यवस्था

109

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जनपद में आयोजित खिचड़ी मेले (Khichdi Mela) की व्यवस्था की बेहतरी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने परखा। देर रात वह मेला परिसर का निरीक्षण करने के लिए परिसर में निकले। इस दौरान उन्होंने एक-एक व्यवस्था देखी और व्यवस्था की बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश दिए।

सीएम योगी ने खोया-पाया केंद्र, अस्थायी चिकित्सालय व अन्य शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होने निर्देश दिया कि चिकित्सालय व अन्य उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने समूचे मंदिर व मेला परिसर में साफ- सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरों में बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। खिचड़ी चढ़ाने के लिए अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं से उन्होंने रुकने की व्यवस्था के बारे में पूछा। सबने बताया कि जिला व मंदिर प्रशासन की ओर से उनके लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को पास बुलाकर दुलारा और उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछकर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि चार दिन के दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की तड़के शुरू होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों पर शनिवार यानी आज पल-पल नजर रखेंगे। इसके लिए आज वह पूरे दिन मंदिर परिसर में ही रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811