–वैकल्पिक मार्ग की रहेगी व्यवस्था
रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
29 मई को जिले के कस्बा नोहटा के हाईस्कूल प्रागढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का अयोजन सुनिश्चित है थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान नोहटा ने बताया कि इस कारण कस्बा की यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु 29 मई दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित की गई है, अभाना से 17 मील तक (अतिरिक्त अन्य सभी वाहन) प्रतिबंधित मार्ग होगा।
आपातकालीन वाहन के वैकल्पिक मार्ग
दमोह से जबलपुर जाने के लिये अभाना से बिजौरा खमरिया से 17 मील होते हुये वाहन जा सकेगें ।जबलपुर से दमोह जाने के लिये 17 मील से बिजौरा खमरिया अभाना होते हुये वाहन जा सकेगें। पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम स्थल के बाजू में एवं घांघरी रोड पर बीडी दुकान के पास रहेगी।यातायात व्यवस्था मे तत्कालीन परिस्थितियो को देखते हये आंशिक /पूर्ण बदलाव किये जा सकते है।