Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हाथ की रेखाएं बताती है आपका भविष्य

0 64

हमारे हाथ की रेखाएं भविष्‍य का आईना मानी जाती हैं। हाथ की बनावट और उंगलियों का आकार आपके व्‍यक्तित्‍व के बारे में काफी कुछ बतलाता है। जातक की रुचि किस विषय में है या फिर वह किस क्षेत्र में अपना भविष्‍य संवारना चाहता है ये बातें भी हाथ देखकर जानी जा सकती हैं। आज हम हाथ की कुछ ऐसी ही पहचान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे यह बताया जा सकता है कि जातक किस क्षेत्र में अपना भविष्‍य संवारेगा।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राजनीति में रुचि होती है उनके हाथों की एक खास पहचान होती है। ऐसे जातकों की हथेली सफेद और हाथ लंबे-लंबे होते हैं। इन जातकों की हथेली में बृहस्‍पति, सूर्य और बुध पर्वत का सुविकसित होना उसकी खास पहचान माना जाता है। बृहस्‍पति पर्व की ऊंचाई से मस्तिष्‍क रेखा का आरंभ होना और नीचे आकर दो भागों में बंट जाना, यह भी राजनीति में रुचि को दर्शाता है। वहीं अगर बात करें छुटभैये राजनेताओं के हाथ की, तो उनके हाथ में बृहस्‍पति पर्व छोटा होता है और बुध पर्वत भी दबा होता है। मंगल पर्वत पर अनेक महीन रेखाएं होना भी राजनीति में छोटे कद को दर्शाता है।
ऐसे जातक जिनकी कविता लेखन में कविता पढ़ने में रुचि होती है उनकी उंगलियां लंबी-लंबी होती है। उंगलियों के पोर लंबे और सुस्‍पष्‍ट होते हैं। ऐसे जातकों के हाथ पतले-पतले लेकिन देखने में सुंदर होते हैं। इनकी हथेली मुलायम होने के साथ ही सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत काफी उठे हुए होते हैं। ऐसे लोगों के हाथ में हृदय रेखा आगे चलकर कई शाखाओं में बंट जाए तो यह लेखक के रसिक स्‍वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग बातें भी बहुत मीठी-मीठी करते हैं।

जिन लोगों के हाथ की उंगलियां काफी कठोर हों और उनकी गांठें उभरी हुई हों तो ऐसे लोग प्राय: दार्शन‍िक बन जाते हैं। ऐसे लोगों के हाथ पतले हल्‍के सांवले रंग के होते हैं और उनमें गांठें स्‍पष्‍ट दिखाई देती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग काफी उच्‍च विचार के होते हैं और इन्‍हें मोह माया से अधिक सरोकार नहीं होता है।

हस्‍तरेखा के अनुसार जिन जातकों की रुचि वकालत में होती है उनकी हथेलियां काफी चौड़ी होती हैं और उंगलियों का आकार छोटा होता है। इनके बुध और मंगल पर्वत काफी उभरे हुए होते हैं और मस्तिष्‍क रेखा व जीवन रेखा एकदम अलग-अलग रहती हैं। जिनकी रुचि वकालत में होती है उनके हाथ काफी मांसल और लालिमा लिए होते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811