इस्माइल ने लिखा है अब से चार साल बाद क्या होगा? क्या हमने अपने देनदारों को करीब 90 अरब डॉलर का भुगतान कर दिया है और केवल 10 अरब डॉलर का ही कर्ज हम पर बकाया है? दुर्भाग्यवश नहीं। अपने उधारदाताओं का कर्ज चुकाने के लिए हमारे पास कोई संसाधन नहीं है। इसके बाद हमें बस एक देनदार से लेकर दूसरे देनदार को चुकाने के लिए उधार लेने की ही कोशिश करनी होगी। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा है कि अब से चार साल बाद हमें दुनियाभर के कर्जदारों को इस साल के 21 अरब डॉलर से ज्यादा चुकाना होगा और उसके बाद हर साल थोड़ा ज्यादा ही चुकाना होगा। इसके बाद पाकिस्तान अधिक से अधिक कर्ज में डूबता चला जाएगा जब तक कि हम कुछ नया नहीं कर लेते। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि इसलिए हमें अधिक निर्यात करने पर जोर देना चाहिए और करंट अकाउंट सरप्लस चलाना चाहिए।