Let’s travel together.
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Tuesday, March 17, 2026
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Today MP Today - Breaking News in Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • रायसेन
  • राज्य
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • महाराष्ट्र
  • क्राइम
  • व्यवसाय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • संपादकीय
MP Today
  • Home
  • देश
  • मुंबई की अलग-अलग कंपनियों के करोड़ों के फ्रॉड केस सीबीआई ने दर्जन भर ठिकानों पर मारे छापे

मुंबई की अलग-अलग कंपनियों के करोड़ों के फ्रॉड केस सीबीआई ने दर्जन भर ठिकानों पर मारे छापे

देश
By Deepak Kankar On Jan 14, 2023
76
Share

मुंबई। मुंबई की कंपनियों के अलग-लग फ्रॉड के मामले सामने आए हैं. सीबीआई ने इन केसेस की जांच के सिलसिले में मुंबई समेत देश भर के करीब 12 ठिकानों पर छापे मारे। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक फ्रॉड केस के आरोपी के ऑफिस से 90 हजार 413 डॉलर और 1 करोड़ 99 लाख रुपए बरामद किए. बताया गया है कि सीबीआई ने 30 दिसंबर को मुंबई की कंपनी पीएसएल लिमिटेड और इसके डायरेक्टरों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी. इन पर कैनरा बैंक पंजाब नेशनल बैंक आईडीबीआई बैंक और एग्जिम बैंक के साथ 217 करोड़ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है. दर्ज शिकायतों के मुताबिक पाइपों के निर्माण और कोटिंग का काम करने वाली इस कंपनी ने बैंक से लोन लिया और उन पैसों को सही जगह लगाने की बजाए कहीं और लगा दिया. यह फर्जीवाड़ा 2010 से 2015 के बीच हुआ. सीबीआई ने देश भर में जिन 12 ठिकानों पर छापमारियां कीं उनमें से 8 ठिकाने मुंबई के हैं. बाकी एक-एक ठिकाने दिल्ली नोएडा कच्छ औ दमन से जुड़े हैं. डीएन सहगल के अंधेरी ऑफिस से एजेंसी ने 90413 डॉलर और 1.99 करोड़ रुपए बरामद किए. इनके अलावा कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए. इसके अलावा एक और केस में सीबीआई ने मुंबई के ही दो अन्य फर्मों के खिलाफ भी केस दर्ज किया. इन पर भी बैंकों को 6 हजार 645 करोड़ का चूना लगाने का आरोप है. इनमें से एक एफआईआर बैंक ऑफ बड़ोदा की शिकायत पर प्रतिभा इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसके चार डायरेक्टरों के खिलाफ दर्ज की गई है. शिकायत करने वाले बैंक के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी ने 4 हजार 957 करोड़ 31 लाख का कर्ज 17 बैंकों के कंसोर्टियम से लिया इनमें से प्रमुख रूप से बैंक ऑफ बड़ोदा शामिल है. जांच में यह पाया गया के इस कंपनी ने इन रुपयों को साल 2014 से 2017 के बीच सही जगह लगाने की बजाए कहीं और घुमा दिया. सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक कंपनी ने अपना टर्न ओवर ज्यादा बताने के लिए फर्जी लेन-देन की भी एंट्री दिखाई. दिसंबर 2017 में कंपनी के अकाउंट को नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) घोषित कर दिया गया. इसी प्रकार मुंबई की एक और कंपनी और इसके चार डायरेक्टरों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज हुआ है. इस कंपनी का नाम वडराज सीमेंट लिमिटेड है. इस कंपनी ने 10 बैंकों के कंसोर्टियम से 1688 करोड़ 41 लाख का कर्ज लिया और फिर इसमें हेराफेरी की. इस मामले में शिकायत करने वाला सबसे अहम पंजाब नेशनल बैंक है. संबंधित कंपनी ने पीएनबी से गुजरात में सूरत के मोरा और कच्छ के ठुमडी में सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए कर्ज मांगा. कर्ज मिलने के बाद कंपनी ने पैसे सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए ना लगाकर कहीं और घुमा दिए. यह फर्जीवाड़ा साल 2009 से 2018 तक चलता रहा. इस कंपनी का भी अकाउंट साल 2018 के 20 मार्च को एनपीए घोषित कर दिया गया.

 

76
Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Deepak Kankar

MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।

विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।

स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।

जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।

निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।

Prev Post

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Next Post

आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

You might also like More from author
देश

बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर

देश

क्या कांशीराम को यूपी चुनाव के पहले भारत रत्न मिल सकता है?-अजय बोकिल

देश

टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल

देश

क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Youtube Subscribers
  • Facebook Likes
  • Instagram Followers
  • Twitter Followers
Ad 1 Fab 26 1
Admin Login
Admin Login

संपादकीय

सूखा करार की लावरिया बालिकाओं की अखिल भारतीय रोइंग…

Oct 18, 2025

गिरती पत्रकारिता और यूट्यूब के कथित पत्रकार

Oct 12, 2025

महात्मा गांधी का जन्मदिन:: उनके कृतित्व और कर्म को स्मरण…

Oct 2, 2024

पुण्य स्मरण:: स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी

Aug 16, 2024
Prev Next 1 of 5

धर्म

आइये जानें हिंदुओं के धार्मिक त्यौहार नागपंचमी की परंपराओं…

Jul 28, 2025

महावीर जयंती पर विशेष::भगवान महावीर स्वामी को संपूर्ण विश्व…

Apr 10, 2025

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 नवम्बर 2024

Nov 27, 2024

TODAY :: राशिफल मंगलवार 26 नवम्बर 2024

Nov 26, 2024
Prev Next 1 of 568
लाइव क्रिकेट स्कोर
SMC Ad
About Us

आपका अपने चहेते चैनल MP Today में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप MP Today को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित…

Dec 7, 2022

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत माता की महा आरती का…

Aug 14, 2022

एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली,…

Jun 12, 2024
Prev Next 1 of 14,046
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश14494
  • रायसेन9612
  • देश3761
  • छत्तीसगढ़2390
  • धर्म2270
  • उत्तरप्रदेश1246

Visitors Counter

6 8 2 0 1 7
Users Today : 682
Total Users : 682017
Views Today : 1078
Total views : 874909
Who's Online : 4
Your IP Address : 216.73.216.9
Server Time : March 17, 2026 7:08 pm
  • Privacy Policy
  • Contact us
MP Today © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811