Let’s travel together.

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत माता की महा आरती का आयोजन

0 320

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अखंड भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के उद्देश्य से विद्याभारती पूर्वछात्र परिषद, सिलवानी के तत्वाधान में नगर के स्थानीय बजरंग चौराहा पर भारत माता की महा आरती का आयोजन किया गया!

सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्वछात्र इकाई द्वारा अखंड भारत के स्वरूप में अवस्थित भारत माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वछात्रो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शहर के मध्य बजरंग चौराहे पर शाम 6 बजे भारत माता की माह आरती में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही!
महाआरती के दौरान सिलवानी नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष भी उपस्थित रहे, उन्होंने शिशु मंदिर व पूर्वछात्र परिषद के इन प्रयासों व कार्यों की सराहना की!


कार्यक्रम में वीर शिवाजी समिति के अध्यक्ष सहित अन्य समिति सदस्य, विद्यालय परिवार व पूर्वछात्र परिषद की कार्यकारिणी व सदस्य गण भी उपस्थिति रहे और भारत माता की आरती में सहभागी रहे!
पूर्वछात्रो द्वारा आयोजित इस कार्य्रकम की नगर वासियों ने प्रशंसा की और उन्होंने भी अखंड भारत के संकल्प को दोहराया, पूरा चौराहा भारतमाता व अखंड भारत के गगन भेदी नारो से गुँजायमान हो उठा!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811