Let’s travel together.

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही है विभिन्न जागरूकता गतिविधियां

0 111

नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की दी गई समझाइश

मनीष श्रीवास्तव रायसेन

प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सम्पूर्ण जिले में यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

एसपी विकाश कुमार शाहवाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा,ट्रैफिक थाना प्रभारी दिनेश मर्सकोले ने बताया कि जिले में सभी एसडीओपी को उनके क्षेत्र में नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।


सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम पठारी, पैमत, बरूखार, रतनपुर, बेरखेड़ी चौराहा गौहरगंज सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने सहित यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इसी प्रकार थाना देवरी के तहत

शासकीय आईटीआई में, थाना बरेली के तहत आने वाले स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की समझाइश दी गई।गुरुवार की शाम महामाया चौक पर यातायात ,पुलिस महकमे के अधिकारियों द्वारा वीडियो प्रोजेक्टर के जरिए टेली फ़िल्म दिखाकर ट्रैफिक रूल्स, दुर्घटना से देर भली आदि जानकारी आमजनों को दी गई।गौहरगंज में भी थाना प्रभारी आरके चौधरी ने भी दो पहिया वाहन रैली निकालकर ट्रैफिक सुरक्षा के  संदेश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने की हेलमेट चेकिंग,की चालानी कार्रवाही     |     इंदिरा जयन्ति सृजन बर्ष समारोह एवं कृषक जागरूकता पर केन्द्रित आयोजन     |     साँची की रामलीला::अहिल्या उद्धार तथा जनकपुर भ्रमण की लीला     |     केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालयों में कराई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताएं     |     नागरिकों की शिकायतों के निराकरण तथा योजनाओं का लाभ देने ‘‘प्रशासन पहुंचा गांव की ओर‘‘     |     विंध्य ही नहीं,देश के लिए ये सेमिनार रहेगा लाभकारी-डॉ अविनाश तिवारी     |     रायसेन की रामलीला :: सीता स्वयंवर प्रसंग की आकर्षक प्रस्तुति देखने जुटी दर्शकों की भीड़     |     सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का विस्तार करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     विकास कार्यों के लिये लिया गया ऋण, प्रदेश की जनता के विकास के लिये किया गया निवेश है: : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा     |     मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811