Let’s travel together.

राहगीरों से मोबाईल, पैसा लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

0 130

आरोपियों से 05 मोबाईल व रेसिंग बाईक जप्त
-उरला पुलिस की कार्यवाही
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उरला पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल व नगदी लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाईल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में उपयोग किये जाने वाले रेसिंग बाईक को भी पुलिस ने जप्त किया है
आरोपियों के कब्जे से नगदी एवं मोबाईल कीमती 22000/-रू एवं रेसिंग बाईक कीमती लगभग 50000रू बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपियों से अन्य वारदातो में लूटे गए 04 मोबाइल कीमती 60,000 रु जप्त किया गया है !

चौबीस घण्टे में पकड़ा लुटेरे को

8 जनवरी की शाम 05.00 बजे प्रार्थी संतोष गुप्ता निवासी कैलाश नगर बीरगांव शुभम अण्डा दुकान के पास खड़ा था तभी मोटरसायकल में तीन लड़के आये और प्रार्थी से पैसा मांगने लगे और प्रार्थी के द्वारा मना करने पर प्रार्थी को मारपीट कर मोबाईल लूटकर भाग गये। थाना उरला में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.10/23 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी से उक्त लूटेरो के बारे में जानकारी ली गई तथा प्रार्थी के बताये हुलिये के आधार पर दो संदेहियों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पुलिस द्वारा गहराई पूछताछ पर उन्होंने तीन लोग मिलकर अपराध करना बताए गया । पूछताछ पर दोनों ने क्षेत्र में किये गये अन्य 04 वारदातों का भी खुलासा किया और उन मामलो में लूटे गये मोबाईलों को जप्त कराया है। आरोपियों के विरूद्ध मूल अपराध सहित जप्त किये गये अन्य मोबाईलो को धारा 41(1$4)जाॅफाॅ/379 भादवि के तहत् जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। तथा उन्हें आज 10 जनवरी को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियों के तीसरे पार्टनर की तलाश पुलिस कर रही है !

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
01.चन्द्रशेखर कर्मकार पिता ईतवारी कर्मकार उम्र 23 साल साकिन त्रिमूर्ति चैक उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.
02.अमरदीप वैद्ये पिता दिलीप वैद्ये उम्र 19 साल साकिन त्रिमूर्ति चैक उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811