Let’s travel together.

सरस्वती स्कूल की छात्रा भावना सिरसाम का नागरिकों ने किया सम्मान

0 461

रायसेन।सरस्वती स्कूल की छात्रा भावना सिरसाम का शहर के गणमान्य नागरिकों,भाजपा नेताओं ने रानी दुर्गावती छात्रावास पहुँचकर सम्मान किया।इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक श्रीमती ममता यादव ने तिलक लगाकर भावना को बधाई दी तो पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सीमा धीरेन्द्रसिंह कुशवाह ने शाल-श्रीफल भेंट किया।पूर्व भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा लोधी ने पुष्पहार से भावना का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। सरस्वती विद्या मंदिर रायसेन की कक्षा 10 वी की भावना के पत्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उल्लेख किया है। 10वीं में पढ़ने वाली भावना सिरसाम ने अपने पोस्टकार्ड को तिरंगे को सजाया, एवं क्रांतिकारी शिरीष कुमार के बारे में लिखा है।

सरस्वती विधा मंदिर रायसेन में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरानएक पोस्टकार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसी प्रतियोगिता में कक्षा 10 वी की छात्रा भावना सिरसाम ने प्रधान मंत्री जी को पोस्टकार्ड लिखा था। जिसका प्रधानमंत्री ने आस साल की पहली मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया है।रायसेन के नागरिकों ने भी स्कूल पहुंचकर छात्रा भावना का शालश्रीफल एवं पुष्पहारो से स्वागत किया।

इनमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सीमा धीरेन्द्रसिंह कुशवाह,भाजपा नेता राकेश शर्मा, राकेश तोमर रम्मू भैया,धीरेन्द्रसिंह कुशवाह,पूर्व भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा लोधी,अवधेश दीक्षित सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने भी अपने साथियो के साथ छात्रावास पहुंचकर भावना को बधाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811