Let’s travel together.

पुलिस के गुड वर्क में घुसकर संयुक्त टीम का तमगा लेने वाली एसएसबी के सघन जांच के बाद भी नेपाल पहुंचा तस्करी का सामान,नेपाल पुलिस ने पकड़ा

94

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा के निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ रुपईडीहा पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 2 दिनों में 5 किलो चरस व 435 ग्राम स्मैक स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद नेपाल जिला बांके के शहर नेपालगंज की जमुनहा पुलिस ने भी भारत से अवैध तस्करी करने वालो पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। जमुनहा पुलिस की कमान संभालते ही वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर पूर्ण विक की पहल पर पुलिस ने भारत से नेपालगंज में तस्करी कर लाये जा रहे 7 ड्रम मसाला, 3 रोल कपड़ा, 30 किलो मछली, 40 बॉयलर चिकन जब्त किया । पकड़े गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख रूपये से अधिक की आंकी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि एसएसबी की रूपईडीहा वीओपी पर सघन चेकिंग अभियान के बाद भी तस्करी का माल भारत की सीमा से नेपाल के जमुनहा तक कैसे पहुंच गया । पुलिस के गुड वर्क में घुसकर संयुक्त टीम का तमगा लेने वाली एसएसबी क्या सिर्फ आम नागरिकों को ही परेशान करेगी। इस बात की चर्चा अब आम होने लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811