Let’s travel together.

अब एलपीजी सिलेंडर मिलेगा सस्ता,जानिए कैसे

0 167

अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं या फिर नया कनेक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आपको सस्ते में एलपीजी सिलेंडर मिल सकता है. देश की सरकारी तेल कंपनी ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है, जिसमें आपको सस्ते में यानी सिर्फ 633 रुपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा।


इस समय देश में गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान पर हैं. ऐसे में इंडेन आपको सिर्फ 633 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है. आइए आपको बातते हैं कैसे आप ये सिलेंडर ले सकते हैं।
इंडेन अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आपके लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है. इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं. इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपकी फैमिली छोटी है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है. इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं।
इंडियन ऑयल ने बताया कि यह कंपोजिट वाला सिलेंडर अभी 28 शहरों में उपलब्ध है, लेकिन यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक यह सिलेंडर मुंबई में 634 रुपये, कोलकाता में 652, चैन्‍नई 645 रुपये में , लखनऊ में 660 रुपये, इंदौर में 653 रुपये, भोपाल में 638 रुपये, गोरखपुर में 677 रुपये है.

आपको बता दें जनवरी महीने में भी 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये, मुंबई में 899.5 रुपये और चेन्नई में 915.5 रुपये है.

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली – 1998.50 रुपये

कोलकाता – 2076 रुपये

मुंबई – 1948.50 रुपये

चेन्नई – 2131 रुपये

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811