Let’s travel together.

घोर कलयुग: पैसे के लिए रिटायर डीएसपी की पत्नी और बच्चों ने की मारपीट, रस्सी से बांधा, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

0 122

– रिटायर डीएसपी से मारपीट का मामला

– रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की जब नहीं दिए तो मारपीट की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक रिटायर डीएसपी के साथ उनकी पत्नी और उनके दो बेटों द्वारा रस्सी से बांधकर मारपीट का मामला सामने आया है। भौंती थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव डीएसपी के पद से रिटायर हुए हैं बीते 31 मार्च को श्योपुर जिले की महिला सेल के डीएसपी पद से में रिटायर हुए थे। उनके रिटायरमेंट पर जो लाखों रुपए का पैसा मिला उसको लेकर घर में कलह हो गई। झांसी से आई उनकी पत्नी और उनके बेटों ने उनके साथ मारपीट की। पत्नी और बेटों ने रस्सी से बांधा और घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शोर- शराबा सुन जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पत्नी व दोनों बेटे रिटायर्ड डीएसपी का एटीएम कार्ड व मोबाइल छीनकर निकल गए। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की-

बताया जाता है कि भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव में 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव बीती 31 मार्च को श्योपुर जिले में महिला सेल के डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वे पत्नी-बच्चों से 15 साल से अलग रह रहे हैं। पत्नी झांसी में दोनों बेटों के साथ रहती है। बेटी गोरखपुर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा- 20 अगस्त को पत्नी माया यादव, बेटों आकाश और आभास के साथ गांव आई थी। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की। मैंने सवाल किया तो तीनों ने झांसी चलने की बात कही।

ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं-

रिटायर डीएसपी ने बताया कि पैसें देने से इनकार कर दिया तो जबरन झांसी ले जाने की कोशिश करने लगे। बेटों ने पकड़ा और पत्नी ने मोबाइल और एटीएम निकाल लिए। इसी बीच पड़ोसी बीच-बचाव कराने आ गए तो तीनों भाग निकले। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को 5 लाख और छोटे बेटे को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। बेटी की शादी करनी है इसलिए वे इस विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहते। प्रतिपाल सिंह यादव को रिटायरमेंट पर ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं। बाकी ग्रेच्युटी और दूसरी मदों के 33 लाख रुपए और मिलना बाकी हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज-

भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव में 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और अब इस मामले में मारपीट करने वाले उनकी पत्नि व पुत्रों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि यह मामला पैसों को लेकर मारपीट का है और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811