Let’s travel together.

सांची के ग्राम नागौरी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सोलर सिटी कार्य का किया भूमिपूजन

0 72

जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होगी सांची, बनेगी प्रदेश की पहली सोलर सिटी- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची के ग्राम नागौरी में आयोजित कार्यक्रम में सांची शहर को सोलर सिटी बनाए जाने हेतु भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांची, स्तूपों और बौद्ध तीर्थ स्थल के लिए विश्व विख्यात है। अब सांची की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति एवं बिजली आपूर्ति में आत्म-निर्भर बनाने के लिए सांची को देश की दूसरी और प्रदेश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सांची नगर को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाने की दूरदृष्टि फलीफूत होने जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सांची शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हरित ऊर्जा के रूप में भगवान सूर्य देव की शक्ति का उपयोग कर विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नागौरी में तीन मेगावाट एवं गुलगांव में पांच मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। सोलर सिटी बनने से सांची की बिजली आवश्यकता की पूर्ति सौर ऊर्जा से की जाएगी। साथ ही सौर स्ट्रीट लाइट, गार्डन लाइट, स्टड लाइट, हाई-मास्ट लाइट, सौर पेयजल कियोस्क, लोक परिवहन के लिए बेटरी चलित ई-रिक्शा, चार्जिंग स्टेशन, अक्षय ऊर्जा आधारित संयंत्र विंड टर्बाइन एवं पिजो इलेक्ट्रिक जनरेटर्स स्थापित किए जाएंगे। सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रमुखता से काम किया जा रहा है। घरों एवं खेतों में सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी संबोधित किया। साथ ही नागौरी एवं गुलगांव में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने वाली विद्युत उत्पादन कम्पनी एनएचडीसी के प्रबंधक निदेशक श्री विजय कुमार सिरावा द्वारा सांची को सोलर सिटी बनाने तथा स्थापित किए जा रहे सोलर पावर प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811