Let’s travel together.

जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर दिया ज्ञापन, जुलूस में सभी धर्मों के गणमान्य लोग हुए शामिल

0 159

विरोध स्वरूप कस्बे की सभी दुकानें 12 बजे तक रही बंद

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन कल्याण समिती सलामतपुर ने बुधवार को श्री सम्मेद शिखार (जैन तीर्थ स्थान) को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में मौन जुलूस निकालकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम से नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी को सौंपा। मौन जुलूस में सभी धर्मों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जिनमें जैन समाज अध्यक्ष विमल जैन, सुनारी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह पटेल, कांग्रेस नेता बबलू पठान, नीरज जैन, बबलू मेहरा, रितेश अग्रवाल, संतोष जैन, राहुल जैन, छोटू अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, गौरव जैन, चक्रेश जैन, नीतेश जैन सहित महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। विरोध के चलते कस्बे की सभी दुकाने सुबह से ही दोपहर 12 बजे तक बंद थी। ज्ञापन में समाज ने झारखंड प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा श्री सम्मेद शिखार जैन तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि श्री सम्मेद शिखर जैन धर्म के अनुयाईयों का पवित्र पावन तीर्थ स्थान है। उनकी आस्था का केन्द्र है। इसीलिए धर्म स्थली को धर्म स्थली रहने दे उनकी पवित्रता को दूषित न करें और धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुचाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811