Let’s travel together.

इस विधि से करेंगे पूजा तो शिव हर लेंगे सारे दुख

0 338

कभी-कभी एक साथ तमाम तकलीफें और दु:ख घेर लेते हैं। ऐसे में कहीं कोई रास्‍ता न सूझ रहा हो तो भोलेनाथ की शरण में जाएं। वह आपके सारे कष्‍टों को हर लेंगे। आइए जानते हैं कि किस तरह से आप शिव शंभू को आसानी से प्रसन्‍न करके उनकी कृपा पा सकते हैं।

सुबह-सवेरे नित्‍य कर्मों से निवृत्‍त होकर किसी भी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर सबसे पहले जल चढ़ाएं। इसके बाद भांग मिला हुआ कच्‍चा दूध चढ़ाएं। फिर गन्‍ने का रस चढ़ाएं साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें। मंत्र का उच्‍चारण आप अपनी श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या फिर 108 बार कर सकते हैं।

ऊं नम: शिवाय मंत्र के जप के बाद ‘रूप देहि जयं देहि भाग्‍यं देहि महेश्‍वर:। पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान्‍कामांश्र्च देहि मे।।’ मंत्र का जप करें। साथ ही शिवलिंग पर पुन: जल चढ़ाएं। इसके बाद फूल, अक्षत, धतूरा, आंकड़े का फूल और बेल पत्र चढ़ाएं फिर धूपबत्‍ती और दीपक जलाएं। इसके बाद भोलेनाथ की आरती पढ़ें।

आरती पढ़ने के बाद ‘कपूर्रगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेंद्रहारं। सदा वसंत हृदयाविंदे भंव भवानी सहितं नमामि।।’ को पांच बार पाठ करें। अंत में भोले भंडारी से प्रार्थना करें कि वह आपके समस्‍त कष्‍टों को दूर करें और सुख-समृद्धि का वरदान दें। ध्‍यान रखें कि पूजा करते समय मन में किसी भी तरह का छल-कपट या फिर किसी भी व्‍यक्ति के प्रति ईर्ष्‍या-द्वेष न लेकर आएं। सच्‍चे मन से शिव की पूजा करें। वह जीवन में आने वाली सारी परेशानियों को दूर कर देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811