Let’s travel together.

सिलवानी के थाना प्रभारी पर आदिवासी जनप्रतिनिधि ने लगाये शराब पिलाकर झूठी रिपोर्ट लिखाने के आरोप

0 1,226

–कांग्रेस ने थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच कराने की मांग की

-कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह भाजपा ले इशारे पर कर रहे कांग्रेसियों को परेशान

रायसेन। जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल को सिलवानी पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ पर झूठे मुकदमे दायर करने के खिलाफ ज्ञापन सौपा।

पुलिस अधीक्षक को दिये ज्ञापन में कहा है कि सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह द्वारा विधायक रामपाल सिंह के कहने पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज करवाये जा रहे है, विगत दिनो कॉंग्रेस पार्षद शमीम काजी पर 452 का झूठा प्रकरण दर्ज करवाया गया, जबकि उस दिन वह नगर परिषद कार्यालय मे मौजूद थे. इसी प्रकार सिलवानी स्टेण्ड पर एक ट्रेक्टर ड्रायवर के साथ भी अभ्रद व्यवहार कर मारपीट की थी। ताजा उदाहरण गत दिवस हमारे जनपद सदस्य प्रतिनिधि को अवैध रूप से थाने ले जाकर शराब पिलाई व उससे भरत पटेल के विरूद्ध झूठी रिर्पोट दर्ज करवाने हेतु जनपद अध्यक्ष तरवर सिंह के साथ दवाव बना कर शपथ पत्र तथा आवेदन पर हस्ताक्षर करवाये गये। जबकि प्रार्थी द्वारा इंकार कर पुलिस अधीक्षक महोदय को थाना प्रभारी व तरवर सिंह के विरूद्ध आवेदन दिया है।

ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि सिलवानी के थाना प्रभारी भारत सिंह द्वारा विधायक व भाजपा के नेताओं के कहने पर निर्दोष कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ को प्रताड़ित किया जा रहा है। थाना प्रभारी पूर्व में थाना बम्होरी में पदस्थ थे। वहाँ पर भी वह कॉंग्रेस कार्यकर्ता लोगो को इसी प्रकार प्रताणित व झूठे केश बनाने के लिये परेशान करता था।थाना प्रभारी के विरूद्ध अविलंब कार्यवाही कर निलंबित किया जावे व जाँच कर कानूनी कार्यवाही की जावे अन्यथा जिला कॉंग्रेस कमेटी उग्र आन्दोलन के लिये वाध्य होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811