Let’s travel together.

रातातलाई में 35 लाख की नलजल योजना की पाइप लाइन बिछाने खोदी गई सड़क को नहीं किया दुरुस्त, रहवासी परेशान

0 272

-20 दिन पहले की सीसी रोड की खुदाई, कीचड़ गड्ढों में गिरकर ग्रामीण हो रहे घायल
-सीएम के संकल्प पर ठेकेदार फेर रहा पानी, सांची जनपद के ज़िम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद की रातातलाई पंचायत क्षेत्र की मूंगफली कालोनी और श्रीराम कॉलोनी में नल-जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई तो की गई, लेकिन लाइन बिछाने की बाद भी इनको दुरुस्त नहीं किया। नतीजा यह सड़कें अब भी खुदी पड़ी हैं। इनके कारण हर दिन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। यहां पर पाईप लाइन डालने के लिए सीसी रोड के बीचों बीच खुदाई की गई है। और तो और खुदाई के 20 दिन बीत जाने के बाद भी ठेकेदार और सांची जनपद के जिम्मेदारों द्वारा रोड को दुरुस्त नही कराया गया है। अब यहां पर हालत ऐसे हैं कि खुदे हुए 3 फ़ीट गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाज़ नही लगता है। और वह गड्डो में गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मामले में पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क अब कॉलोनी के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के बीच से खोदकर पाइप लाइन डाल दी गई है। लेकिन सड़क की मरम्मत ठेकेदार के द्वारा नहीं की गई। और अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार गायब हो गया है। जिससे कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जहां आए दिन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। चार पहिया वाहन और दुपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब किसी गर्भवती महिला को जननी एक्सप्रेस से अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ती है। रोड पर पड़े मलबे की वजह से यहां से जननी एक्सप्रेस तो क्या ट्रैक्टर ट्राली भी लाना मुश्किल हो गया है। वहीं ठेकेदार का कोई अता पता नहीं है वह अधूरा काम छोड़कर क्षेत्र से गायब है।

35 लाख रुपए लागत की है योजना– सांची जनपद की ग्राम पंचायत रातातलाई क्षेत्र में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से अंडरग्राउंड नलजल योजना की पाईप लाइन डाली जा रही है। जिसमें घर घर टोंटी लगाकर पानी पहुंचाया जाएगा। लेकिन ठेकेदार द्वारा मूंगफली कालोनी व श्रीराम कलोनी में सीसी सड़क को बीचों बीच से खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। जबकि ठेकेदार को सड़क के साइड से खुदाई करके पाइप लाइन डाली जानी चाहिए थी। जिससे ग्रामीणों को निकलने में भी परेशानी नही होती। सड़क बीच से खोदने की वजह से राहगीरों जिसमें स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं व बुज़ुर्ग लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सड़क में अब निकलने की जगह तक भी नही बची है। सिर्फ गड्ढे और कीचड़ ही नज़र आ रहे हैं।अब देखना यह है कि ज़िम्मेदार कब तक इस समस्या का समाधान करते हैं।

सीएम के संकल्प पर अफसर फैर रहे पानी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 तक सभी गांवों में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के विकास के साथ-साथ लोगों के कल्याण के लिए, उनके विकास के लिए भी प्रमुखता से काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम बड़े जोर शोर से किया जा रहा है कि महिलाओं को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्हें घर पर ही नल से पानी उपलब्ध होगा, कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन सांची जनपद के रातातलाई गांव में ऐसा नहीं हो रहा है। पीएचई विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी सरकार की जल जीवन मिशन योजना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां पर नलजल योजना का काम घटिया स्तर पर किया जा रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। और गांव की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए जननी एक्सप्रेस भी मोके तक नही पहुंच पा रही है।

इनका कहना है।
पंचायत क्षेत्र में नलजल योजना का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। मेने कई बार ठेकेदार को काम जल्दी और गुणवत्तापूर्ण करने के लिए कहा है।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा. पं. रातातलाई

मूंगफली कलोनी और श्रीराम कालोनी में नलजल योजना की पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की बीचों बीच खुदाई करके पाइप लाइन डाली गई है। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी गड्डो को लेबल नही किया गया है। जिसकी वजह से ग्रामीण इन गड्डो में गिरकर घायल हो रहे हैं। ज़िम्मेदार अधिकारी भी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।
नरेंद्र राठौर,स्थानीय ग्रामीण रातातलाई

30 से 35 लाख रुपए की लागत से रातातलाई पंचायत क्षेत्र में नलजल योजना की अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जा रही है। जहां भी रोड खुदाई की गई है। वह सही कर दी जाएगी।
शरद रैकवार, ठेकेदार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811