Let’s travel together.

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की मांग रखेंगे मुख्यमंत्री के सामने

0 319

अतिथि विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल मिला पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री गुप्ता से

डॉ. अनिल जैन भोपाल

जैसे जैसे चुनावी समर अपना रूप ले रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दल कर्मचारियों को साधने में जुट गए हैं।इसी तारतम्य भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने अस्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों को बुलाया था और सरकार के सामने बात रखने की

बात बोली थी।इसी तारतम्य में महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों का एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल डॉ देवराज सिंह एवं डॉ बीएल दोहरे के नेतृत्व में मिला जिसमें गुप्ता को पूरी बात से और घटनाक्रम से अवगत कराया।जिस पर उमाशंकर गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा की अतिथि विद्वानों की मांग बिल्कुल जायज़ है और हम जब उच्च शिक्षा मंत्री थे उस समय आपके हित में कई निर्णय लेने की कोशिश की थी।साथ ही उन्होंने कहा की खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी काफी संवेदन शील मुख्यमंत्री है आपके आंदोलन में भी गए थे हम फिर अतिथि विद्वानों की मांग पूर जोर तरीके से सरकार के सामने रखेंगे और निराकरण करवाएंगे।प्रतिनिधिमंडल में डॉ उमाशंकर कुल्हारे,डॉ अविनाश मिश्र,डॉ संजय पांडेय,डॉ राजेश पाटिल,डॉ दुर्गेश,डॉ भगवान दास धार्मिक उपस्थित रहे।

इनका कहना है-

महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर चर्चा सदन में होनी चाहिए।क्योंकि आज़ तक कोई भी राजनीतिक दल अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय नही लिए हैं।मेरा आग्रह है की सदन में भाजपा और कांग्रेस दोनों आपसी सहमति तालमेल बनाकर मध्य प्रदेश के मूल निवासी अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय लें,नियमित कर भविष्य सुरक्षित करें।

-डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811