Let’s travel together.

पुलिस ने की चालनी कार्रवाई,12 वाहन चालकों से वसूला 3750 समन शुल्क

0 143

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर बिना हेलमेट 12 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर 3750 रुपए समन शुल्क वसूला। वहीं सभी मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाने की शपथ दिलाकर हेलमेट की उपयोगिता भी बताई गई। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि स्कूल, कॉलजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई है। साथ ही यातायात नियमों का पालन जिनमें लोग नशे में वाहन ना चलाए, इसकी भी समझाईश दी जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के पास नशीले पदार्थ विक्रय ना हो, यह भी सुनिश्चित करते हुए ढाबों सहित अन्य स्थानों की नियमित जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीलियन राईडर/वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811