Let’s travel together.

देशव्यापी श्रीसम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत जैन समाज ने राष्ट्रपति के नाम अपर तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

0 241

राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन

बीस तीर्थंकरों और अनन्त मुनियों की मोक्ष स्थल श्रीसम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत राज गिरिडीह झारखंड की स्वतंत्र पहचान पवित्रता और संरक्षण के लिए देशव्यापी श्रीसम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है।
इसके समर्थन में शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर दिगंबर जैन समाज ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर तहसीलदार लखन सोनानिया को सौंपा।
इस ज्ञापन में झारखंड राज्य के सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेदशिखर जी को अभ्यारण पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित सूची से बाहर करने की मांग की गई।

साथ ही तीर्थ क्षेत्र को मांस मदिरा बिक्री मुक्त कर पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित किया जाए। क्षेत्र में पर्वत के वंदना मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कर वहां से वाहन संचालन बंद कराकर और दुकानें हटवाई जाए।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि झारखंड सरकार जैन तीर्थ को पर्यटन स्थल नहीं बनाएं। क्योंकि वह भूमि जैन अनुयायियों के लिए अति पवित्र है, वहां से 24 में से 20 तीर्थंकर सहित अनन्ता नन्त मुनिराज मोक्ष गए हैं। इस पवित्र भूमि को धार्मिक स्थल ही रहने दिया जाए।

इसी क्रम में समाज के महामंत्री अनिल जैन ने कहा कि यदि सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो आगामी समय में जैन समाज उग्र आंदोलन भी करेगा।


इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, उपाध्यक्ष विजय जैन,कोषाध्यक्ष सुनील जैन,एल सी जैन, अनुराग जैन बब्बल,अशोक शास्त्री,सुनील वर्धमान,प्रदीप जैन,अरुण जैन,मनोज जैन,नेहिल जैन,अनिल जैन,अंशुल जैन,अनुज जैन,महिला मंडल अध्यक्ष आशारानी जैन,मीना जैन,मिथला जैन,कुमारी शानू जैन,कु रानू जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्तिथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811