Let’s travel together.

कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी क्या कहा राहुल गांधी ने महात्मा गांधी से तुलना होने पर

0 100

राहुल गांधी ने कांग्रेसियों से कहा गांधी-नेहरू-पटेल के कामों को बार-बार बताने के जगह भविष्य में हम क्या करेंगे बताएं !

दौसा राजस्थान।तमिलनाडु से शुरू होकर राजस्थान पहुंचने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है।
फिलहाल राहुल गांधी की पदयात्रा राजस्थान के दौसा जिले में पहुंच गई है, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने बयान में राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें डोटासरा ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी।

दरअसल, राहुल गांधी बुधवार शाम को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दौसा के बगड़ी में नुक्कड़ सभा को संबाेधित कर रहे थे। इस दौरान अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा, “अभी डोटासरा जी ने गांधी जी और मेरी तुलना की, यह बिल्कुल गलत है। गांधी जी की जगह कहीं और है और मेरी जगह कहीं और है, और तुलना करनी नहीं चाहिए। क्योंकि वो महान व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की आजादी के लिए दी। 10-12 साल जेल काटी, तो उनकी जगह कोई और भर नहीं सकता है। और उनके साथ मेरा नाम भी नहीं लेना चाहिए।”

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके उन्होंने पार्टी के नेताओं को एक नसीहत भी दी। अपने बयान में राहुल ने कहा, “मैं मेरे कांग्रेस पार्टी के मित्रों से थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं, जो राजीव गांधी जी ने किया, इंदिरा गांधी जी ने किया वे शहीद हुए, उन्होंने जो करना था वो किया और अच्छा किया। मगर कांग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में यह दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्मा गांधी जी ने जो किया, वो कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी ने, नेहरू जी ने, राजीव गांधी जी ने, सरदार पटेल जी ने जो किया कर दिया। वो अच्छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए हम जनता के लिए क्या करने जा रहे हैं।”

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों तक चलेगी, जो लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अभी राहुल गांधी राजस्थान में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811