Let’s travel together.

अमरवाड़ा विधानसभा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने किया जल सत्याग्रह

0 611

पुलिस ने बलपूर्वक एनएसयूआई पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा ।जिला एनएसयूआई द्वारा विगत् लंबे समय से छिंदवाड़ा जिले के समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का भुगतान करने, ओंन लाईन या ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा आयोजित कराने और परीक्षा की तिथि तत्काल बढ़ाने जाने को लेकर आंदोलन किया जा रहा है ।

इसी के चलते 29 जनवरी दिन शनिवार को अमरवाड़ा विधानसभा में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष साहू व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पटेल के संयुक्त नेतृत्व में अपनी माॅगो को लेकर एन.एस.यू.आई. द्वारा इस भीषण ठण्ड में सकरवाड़ा जलाशय में शांति पूर्वक जल सत्याग्रह किया जा रहा था । परंतु एन.एस.यू.आई. पदाधिकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक होने पर पुलिस द्वारा बलपूर्वक एन. एस. यू. आई. जिलाध्यक्ष आशीष साहू, कार्य. अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पटेल, रजनीश मोहने सहित अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जल सत्याग्रह समाप्त करवाया गया ।

एन.एस.यू.आई. ने मांग की है कि जिले के समस्त महाविद्यालयों में विगत् 2 वर्षो से एस.टी. एस.सी. ओ.बी.सी. के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है, न ही गृह आवास का पैसा मिल पा रहा है, और वर्तमान में नवीन सत्र प्रारंभ हो चुका है, ऐसी स्थिति में इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति खाते में नहीं आने से छात्र-छात्रायें प्रवेश फीस जमा करने में असमर्थ हैं इसलिये छात्रवृत्ति नहीं मिलने तक विद्यार्थियों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जावे । संपूर्ण विश्व में कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुये एवं इस महामारी के भविष्य में भयानक होने के अनुमान के कारण नियमित परीक्षाओं का आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिये गंभीर संकट पैदा कर सकता है । इसलिये इस महामारी को देखते हुये मानव जीवन की सुरक्षा हेतु जिले के समस्त महाविद्यालयों की परीक्षा आॅनलाईन या ओपन बुक प्रणाली से ली जाये, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष आशीष साहू ने चेतावनी दी है कि माॅगो का निराकरण नहीं होने पर जिला स्तर पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष साहू, भूपेन्द्र पटेल, रजनीश मोहने, दीपक नेमा, सिद्धार्थ थनेसर, वसीम खान, अजय वर्मा, वेदान्त दुबे, आकाश पटेल, प्रमोद नागोरे, इरशाद खान, पंकज बंसोड़, भूरा पटेल, दीपक पटेल, पंकज पटेल, संदीप लोधी, राजा चन्द्रवंशी, सिब्बू पटेल, गुजराल पटेल, बाबा पटेल, सुमित जैन, गंभीर सिंह लोधी, गोपाल मालवी, अज्जू राजपूत, गोपी यादव, हितेश पटेल, रिहान पटेल, आशुतोष पटेल, गोलू वर्मा, सलीम बादशाह, प्रीतम पटेल, अज्जू राजपूत, अमित, संकू डेहरिया, महेन्द्र विश्वकर्मा, बेजू पटेल, गोलू वर्मा, जित्तू यादव, शंकर वर्मा, गोला वर्मा, मिस्सू करोसिया, आकाश कुशवाह, अमित कनोजिया, आयुष वर्मा, दुर्गेश वैष्णव, अभिषेक वर्मा, देवेन्द्र चन्द्रवंशी, गोपीचंद चन्द्रवंशी, प्रमोद चन्द्रवंशी सहित सैंकड़ों विद्यार्थी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811