Let’s travel together.

रामलीला मेला आयोजन के लिए मंच और आकर्षक झूले सज कर हो रहे तैयार, बस मेला शुरू होने का इंतजार

0 204

सी एल गौर

रायसेन जिला मुख्यालय स्थित श्री रामलीला मैदान आगामी 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहे श्री रामलीला महोत्सव के विशाल एवं आकर्षक आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में रामलीला मंच से लेकर मेले में आकर्षक झूले सज कर तैयार हो रहे हैं मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अयोध्या भूमि की तर्ज पर श्री राम लीला की भूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा बरस रही हो उन्हीं की कृपा से श्री रामलीला मेले का भव्य आयोजन अभी तक होता आ रहा है। इसी परिपेक्ष में श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के माध्यम से रामलीला मैदान तैयार हो रहा है मेला ग्राउंड में आकर्षक झूले सज कर तैयार हो रहे हैं रामलीला मैदान में लगने वाली दुकानों के लिए आवंटन भी सोमवार से शुरू हो गया है जो कि प्राथमिकता के अनुसार रामलीला मैदान में दुकानदारों को जगह समिति की ओर से आवंटित की जाएगी।

रामलीला मैदान को भगवा ध्वज से मैदान को सजाया जाएगा आम श्रद्धालुओं के लिए रामलीला मैदान के आसपास दर्शक दीर्घा से लेकर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो समिति की ओर से भरसक पूरा प्रयास किया जा रहा है। रामलीला मंच की साज-सज्जा और तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं । जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में श्री राम लीला महोत्सव को लेकर धर्म प्रेमियों में अति उत्साह का वातावरण भी देखने को मिल रहा है इस आधुनिक दौर में जहां भगवान श्री राम की लीला का बखान किया जाता है जो कि देखने लायक होता है इस आधुनिक दौर में जहां भगवान श्री राम की लीला का वर्णन किया जा रहा हो भगवान श्री राम की लीला लोग देखने दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है वैसे भी देखा जाए तो इस आधुनिकता के दौर में सिर्फ राम नाम ही सार है हर घर में सीताराम की धुन हो और मन भगवान का स्मरण हो इससे बढ़कर और क्या बात हो सकती है । इस तरह से रायसेन जिला मुख्यालय पर श्री रामलीला मेले का आयोजन एक अध्यात्म की दिशा में बहुत बड़ा कदम है आज की युवा पीढ़ी को इस पुनीत एवं भव्य कार्यक्रम में अपना योगदान देते हुए आगे आकर सहयोग करना चाहिए। रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मैदानी मंचन किया जाएगा इसकी व्यापक तैयारियां रामलीला संचालन कर्ताओं द्वारा की जा रही है। क्षेत्र की आम जनता भी क्षेत्र की आम जनता भी बस मेला शुरू होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811