Let’s travel together.

रोमांचक क्रिकेट स्पर्धा लीडर्स कप का हुआ शानदार शुभारंभ

0 85

अहिंसा जैन ग्रुप टीम को हराकर 5 विकेट से वर्धमान टीम ने जीता मैच

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना । लीडर्स क्लब गुना द्वारा स्व. सुरेंद्र कुमार जैन की पुण्यस्मृति में भव्य इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट लीडर्स कप का आगाज़ शुक्रवार को हुआ। आयोजन समिति के चेयरपर्सन गौरव गुप्ता ने जानकारी दी कि आनंदम होम्स बीजी रोड के खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड में यह टूर्नामेंट आगामी 22 दिसंबर तक चलेगा।

टूर्नामेंट में नगर की प्रतिष्ठित 8 समाजिक संस्थाएं भागीदारी कर रही हैं, जिनमें होस्ट लीडर्स क्लब, जेसीआई गुना सेंट्रल, जेसीआई गुना पायनियर, लायंस क्लब गुना सिटी, लायंस क्लब गुना सेंट्रल, क्लब 08, जैन सोशल ग्रुप वर्धमान एवं अहिंसा जैन ग्रुप शामिल है। इस टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ प्रात: कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबेल ए. के मुख्य अतिथि, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार सामरसिंगा विशिष्ट अतिथि व सुनील जैन लीची द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सामरसिंगा ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों द्वारा समस्त टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया व खेल भावना की शपथ सभी को दिलाई। इसके बाद प्रतियोगिता का प्रथम मैच जैन सोशल ग्रुप वर्धमान एवं अहिंसा जैन ग्रुप के बीच प्रारम्भ हुआ। कुछ अच्छे शॉट्स खेल कर वर्धमान के कप्तान सुदीप जैन लालू एक छोर पर जमे रहे। अहिंसा जैन ग्रुप से सुदीप, विपिन व कप्तान सिद्धार्थ जैन ने बढिय़ा गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम वर्धमान की सधी हुई गेंदबाजी के आगे रनों के पीछा तेज गति नही कर सकी और अंतत: पांच विकेट से इस मैच को हार गई। टीम वर्धमान के कप्तान सुदीप जैन लालू को आनंदम होम्स के डायरेक्टर कुबेर अग्रवाल द्वारा मेन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई। आज के मैच में सभी संस्थओं के भारी संख्या में सदस्यों की उपस्तीथि रही और सभी ने इस टूर्नामेंट को सराहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811