Let’s travel together.

मैं तो तन्हा ही निकला था घर से, मगर  इक मुसाफ़िर मिरा हमसफ़र हो गया”- ताबिश नैयर

0 513

ऊर्दू साहित्यिक संस्था अदबी इदारे सलामी द्वार काव्य गोष्ठी का आयोजन

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह जिले की ऊर्दू साहित्यिक संस्था अदबी इदारे सलामी की एक काव्य गोष्ठी नशिस्त का आयोजन हुआ  इस संस्था के संस्थापक रहे प्रसिद्ध शायर नैयर दमोही जिन्होंने दमोह की ऊर्दू शायरी को ना सिर्फ हिंदुस्तान तक सीमित रखा बल्कि अंतराष्ट्रीय मंचो पर भी मध्यप्रदेश को पहचान दिलाई, के द्वारा स्थापित ऊर्दू साहित्यिक संस्था  इदारे सलामी के शायरों ने बीती रात एक तरही काव्य गोष्ठी नशिस्त में शायरो ने एक से बढ़कर एक गज़लें सुनाई और ख़ूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत संस्था के शायरों ने ही हिस्सा लिया।  गोष्ठी संस्था के अध्यक्ष शायर मंज़र दमोही के निवास पर आयोजित हुई जिसमें बज़्म के सभी शायरों ने तरही मिसरा ” इक मुसाफ़िर मिरा हम सफर हो गया ” पर अपना कलाम सुनाया जिसमें शायर राशिद दमोही ने कहा ” माँ के कदमों में ख़म जिसका सर हो गया। समझो जन्नत में उसका भी घर हो गया”। वहीं शायर अहसन दमोही ने वर्तमान के हालात को अपनी शायरी में इस अंदाज़ से बयां किया के
उपस्थित लोगों की जमकर वाहवाही लूटी उन्होंने बड़े सादगी भरे लहज़े में कहा “जब से रहबर बना है मिरा राहज़न, ज़िंदगी के लिए दर्दे सर हो गया” इसके अलावा ऊर्दू शायरी के माध्यम से अपने पिता शायर नैयर दमोही की तरह दमोह और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे शायर ताबिश नैयर ने अपने सुरीले अंदाज़ में अपनी गज़ल पेश करते हुए कहा “मैं तो तन्हा ही निकला था घर से मगर ,इक मुसाफ़िर मिरा हमसफ़र हो गया।
शायर कबीर अख़्तर दमोही ने पढ़ा “सच जो बोला क़लम उसका सर हो गया , बोलकर झूँठ वो ताजवर हो गया। शायर मंज़र दमोही ने अपनी ग़ज़ल में कहा “आप जब से हुये मेरे घर जलवागर,नूर से मेरा मामूर घर हो गया “महफ़िल की अध्यक्षता कर रहे साजिद दमोही ने अपनी ग़ज़ल में ज़िंदगी की असल सच्चाई बयाँ करते हुए कहा
“जब जवानी से आया ज़ईफ़ी तरफ़ ,मुझको साजिद यकीं मौत पर हो गया। मुशायरे का सफल संचालन मंज़र दमोही ने किया

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811