Let’s travel together.

जायसवाल निको स्टील प्लांट सांकरा में चालक की मौत पर बवाल

0 195

जमकर किया आक्रोशित परिजनों ने हंगामा
नहीं बनी बात कल शव रखकर करेंगे प्रदर्शन
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सांकरा सिलतरा स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े जायसवाल निको स्टील प्लांट में एक चाक गणेश देवांगन की मौत से बवाल मच गया आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणो ने फेक्ट्री के सामने जमकर हंगामा किया मुआवजे को लेकर घँटों चली बातचीत बेनतीजा रही ।


जानकारी के मुताबिक गणेश देवांगन निको फेक्ट्री में हेडरा चलाता था मूल रूप से अडसेना निवासी गणेश रोज की तरह बुधवार को भी ड्यूटी गया लेकिन घर वापस नहीं पहुचा परिजनो ने पतासाजी की तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई ।
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रबंधन द्वारा हार्ड अटैक से मृत्यु की सूचना दी गई है शव का रायपुर में पोस्ट मार्डम कराया गया है पीएम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों की सही जानकारी सामने आएगी इधर प्रबंधन की ओर से श्री मोहंती ने बताया कि मृतक ठेकेदार का हेडरा चलाता था।


पार्षद वेदराम बोले प्रबंधन की लापरवाही
घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों के अलावा बीरगांव के पार्षद वेदराम साहू भी पहुचे बड़ी संख्या में मृतक के परिचित घटना से आक्रोशित थे जो पीएम के बाद फेक्ट्री के सामने प्रदर्शन किए और निको प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए मृतक की छोटी बहिन ने बताया कि उनके पिताजी नहीं हैं भाई के ऊपर ही मां और पत्नी व बच्चों की जिम्मेदारी थी उन्होंने फेक्ट्री प्रबंधन से 25 लाख मुआवजा ओर पत्नी को पेंशन की मांग रखी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों से चर्चा की ओर 5 लाख मुआवजा देने की बात कहीं लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं हुए और बाहर आ गए उन्होंने पीएम के बाद मरचुरी से शव भी नहीं लिए कल पुनः फेक्ट्री के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।


दो छोटे बच्चे मां और पत्नी का सहारा छिना
निको फेक्ट्री में हेडरा चालक मृतक गणेश देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी हाल मुकाम बीरगांव के पिता शिवचरण देवांगन का स्वर्गवास होने के बाद मां श्रीमती शकुन बाई देवांगन एवं पत्नि संतोषी देवांगन उम्र 28 वर्ष पुत्र डूगू देवांगन उम्र 05 वर्ष एवं प्रिस देवांगन 04 वर्ष की जिम्मेदारी मृतक गणेश के ऊपर ही थी गणेश की असमय मृत्यु से उनका सहारा छिन गया मृतक किराये के मकान में धरसीवा में रहता था मूल रूप से वह तिल्दा के अडसेना गांव का निवासी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811