Let’s travel together.

कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने अम्बाड़ी में निजी कस्टम हायरिंग केन्द्र का किया निरीक्षण

0 114

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक कुमार वर्णवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे तथा कृषि अभियांत्रिकी संचालक राजीव चौधरी द्वारा जिले के सांची विकासखण्ड के ग्राम अम्बाड़ी स्थित मुकेश अहिरवार के निजी कस्टम हायरिंग केन्द्र का निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव ने मुकेश अहिरवार से कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालन, उससे होने वाली आमदानी के संबंध में चर्चा की। साथ ही किसानों से भी धान, गेंहू, सोयाबीन आदि फसलों की उन्नत किस्मों, उत्पादन एवं उन्नत कृषि यंत्रों पर विस्तार से चर्चा की। मुकेश अहिरवार द्वारा कृषि अभियांत्रिकी भोपाल से वर्ष 2019-20 में निजी कस्टम हायरिंग योजना के तहत यह कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापित किया, जिसकी परियोजना लागत 1955338 रू थी। इसमें योजना के तहत 943100 रुपए अनुदान प्राप्त हुआ।मुकेश अहिरवार को विगत तीन वर्षो में लगभग 1080000 रू की आमदानी हुई है। कस्टम हायरिंग केन्द्र में ट्रेक्टर, रिवर्सिबल प्लाऊ रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीडड्रिल, रेज्डवेड प्लान्टर, अटेचमेन्ट ब्लैट सहित अन्य कृषि यंत्री उपलब्ध हैं। कृषि विभाग की योजना के तहत स्थापित निजी कस्टम हायरिंग केन्द्रों के माध्यम से छोटे रकबे के किसानों को उन्नत कृषि यंत्र सुगमता से किराए पर उपलब्ध हो जाते हैं। सही समय पर उन्नत तरीके से कृषि कार्य होने से फसलों की उत्पादकता में भी बढ़ोत्तरी हो रही है तथा किसानों की आमदानी भी बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     20 वर्षीय लोकेश शाक्या की दोनों किडनी फेल  आर्थिक स्थिति खराब इलाज में असमर्थ परिवार,मदद की जरूरत     |     गेहूं की फसल निकालने के बाद किसान अब मूंग की फसल की तैयारी में जुटे     |     भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक 20 अप्रैल को उज्जैन में     |     गैरतगंज की छह ग्राम पंचायतों को मिले फायर फाइटर, विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने किया वितरण     |     पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की स्थानांतरण नीति शीघ्र होगी घोषित: मंत्री प्रहलाद पटेल     |     रीवा में पंच-सरपंच सम्मेलन, डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ल,मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल     |     उद्योगो के विस्तार में आ रहा अमोदा ग्राम, ग्रामवासियों ने लगाई आपत्ति     |     अमर शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयोजित होगा दो दिवसीय मेला शहीद मेला     |     मरीजों के अटेंडरों से वसूला जा रहा था पैसा, विधायक पुत्र मिले सीएस से, कार्रवाई की मांग की     |     रासायनिक औद्योगिक दुर्घटना बचाव व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने मॉक अभ्यास का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811