Let’s travel together.

सलामतपुर पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों पर की चालानी कार्रवाई, वाहन चालकों में हड़कंप

0 107

-1 से 15 नवंबर तक बनाए 106 वाहनों के चालान, 32250 रुपये समन शुल्क वसूला

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चालको पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चालकों में हड़कंप की स्तिथि बन गई। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 1 से लेकर 15 नवंबर तक बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट 106 वाहन चालकों के चालान बनाए गए हैं। जिनसे 32250 रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वहीं थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिग शासन द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीलियन राईडर/वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। और इसके साथ ही समझाईश भी दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। उन्हने कहा कि रायसेन एसपी के निर्देशन में सख्ती के साथ हेलमेट नहीं लगाने वाले छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और अभिभावकों का शिक्षण संस्थानों में प्रवेश निरूद्ध करने के लिए कहा गया है। सभी पेट्रोल पम्प पर दो पहिया मोटर वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने के उपरांत ही पेट्रोल वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थो के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के लिए दुकानों, होटलों, ढाबों की जांच की जा रही है। जिले के विभिन्न मार्गो पर ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग की भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811