Let’s travel together.

16 नवंबर से श्रीमद् भागवत कथा की होगी शुरुआत,आज निकाली गई कलश यात्रा महाराष्ट्र के बैंड घोड़े और रथ हुए शामिल

0 784

मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

स्वर्गीय गोविंद सिंह फरैया जी की स्मृति में विश्व विख्यात एवं कथा वाचक जया किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा 16 नवंबर से 22 नवंबर तक होगी जिस की कलश यात्रा उदयपुरा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में उदयपुरा नगर सहित आसपास के ग्रामीणों का विशाल जनसमुदाय कलश यात्रा में शामिल हुआ कथा के प्रमुख यजमान श्रीमती मंजू वीरेंद्र सिंह राजपूत जिला न्यायाधीश एवं श्रीमती सीमा बृजेंद्र सिंह राजपूत एवं श्रीमती स्वाति धीरेन्द्र सिंह राजपूत होंगे। कलश यात्रा में महाराष्ट्र के बैंड बाजे और घोड़े सहित अपनी कलाओं को प्रदर्शित किया कलश यात्रा उदयपुरा रामजानकी मन्दिर से प्रारम्भ होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ग्राम द्वारा पहुंचेगी ग्राम बोरास में कथा स्थल पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है और 16 नवंबर से

कथावाचक जया किशोरी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा यात्रा में श्रद्धालु महिला व पुरुष पीले वस्त्र में थे वही नगर के सामाजिक संगठनों गणमान्य नागरिक एवं हिंदू समिति के सदस्य इस कलश यात्रा में शामिल थे वही कलश यात्रा में पुष्प वर्षा भी की गई श्रद्धालुओं में कलश यात्रा को लेकर उत्साह था पहली बार इतना बड़ा आयोजन नगर के समीप हो रहा है इसलिए प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया कलश यात्रा में मुख्य रूप से बृज गोपाल लोया ,राजेन्द्र रघु,गिरजेश प्रताप सिंह राजपूत,केशव पटेल मनोज तोमर शिवनारायण मालानी डॉ विजय कुमार मालानी कमल किशोर राठी, सहित सहित नगर परिषद के पार्षद गण एवं सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811