Let’s travel together.

देश के संवैधानिक पदों पर आरक्षण ना होते हुए भी मोदी जी ने अजा वर्ग को दिया सम्मान – भोला सिंह सांसद

0 91

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह द्वारा बस्ती संपर्क अभियान के अन्तर्गत संभाग की बैठक कर बस्ती संपर्क महा अभियान की समीक्षा की, आपने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस 70 दिवसीय चलने वाले बस्ती संपर्क महा अभियान में मध्यप्रदेश को 15000 बस्तियों में संपर्क का लक्ष्य है जो हमें किसी भी हालत में पूरा करना है आप सभी जिलाध्यक्ष अपनी अपनी जिला टोली को साथ लेकर अति शीघ्र अपना टारगेट पूरा करें केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी बस्ती के हर घर तक पहुंचाना है। आपने आगे कहा कि देश के संवैधानिक पदों पर आरक्षण ना होने के बावजूद भी मोदी जी ने देश के सर्वोच्च पदों पर अनुसूचित जाति को स्थान देकर अजा वर्ग का सम्मान बढ़ाया है बैठक को पूर्व सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल ने भी संबोधित किया।

बैठक उपरांत बस्ती संपर्क महा अभियान अंतर्गत अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में छात्रों से संवाद किया एवं उनकी समस्याएं जानी छात्रों द्वारा छात्रावास में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने, लाइब्रेरी,कोचिंग क्लास की मांग की गई जिसे सांसद भोला सिंह द्वारा अति शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो पूर्व सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, भगवान परमार,भगवती शिंदे, डॉ प्रभुलाल जाटवा, शैलेश गिरजे मंचासीन थे । बैठक में संभाग के जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी जिला टोली एवं मंडल अध्यक्ष सम्मिलित हुए बैठक का संचालन मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय एवं आभार महामंत्री सुनील चावण्ड ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811