Let’s travel together.

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बांटेंगे कांग्रेसी

0 249

इंदौर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल बाटेंगे, और राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

हैदराबाद जाकर ली ट्रेनिंग: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने वाले हैं, जहां बुरहानपुर से एमपी में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सियासत के गढ़ इंदौर भी आएगी। वहीं यात्रा की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेताओं को व्यवस्थाओं की जानकारी लेने और पदयात्रा को देखने के लिए हैदराबाद भेजा गया था, जहां हैदराबाद पहुंचकर कांग्रेस नेताओं के दल ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए व्यवस्थाओं को ट्रेनिंग ली थी।

मध्यप्रदेश में दिखेगा राहुल का दम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग में आएगी, जहां राहुल गांधी की इस यात्रा का मध्यप्रदेश में अच्छा खासा असर देखने मिलेगा। मध्यप्रदेश में आने वाले साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे, जिसे देखते हुए राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां सियासत के पावर सेंटर कहे जाने वाले शहर इंदौर में जब राहुल गांधी रुकेंगे, तो इसके सियासत में कई मायने निकलकर सामने आएंगे।

यात्रा को लेकर तैयारी का सिलसिला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 20 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811