Let’s travel together.

विदिशा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता अवैध शराब के साथ निगरानी बदमाश गिरफ्तार

0 129

विदिशा। मादक पदार्थ की धरपकड़ के दौरान कोतवाली विदिशा को पुलिस अधीक्षक विदिशा डा. श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडेय के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत व उनकी टीम को करीब 5 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली विदिशा मे दिनांक 04.11.2022 को थाना कोतवाली विदिशा टीम को मुखबिर सूचना मिली की सोसायटी के पास जतरापुरा रोड़ पर एक व्यक्ति शराब बेचने की फिराक मे खड़ा है । सूचना की तस्दीक हेतू तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम राजू सोनी पुत्र काशीराम सोनी नि. डंडापुरा पानबाग विदिशा का होना बताया उक्त आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है व उसके विरूद्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है मामले में पूछताछ जारी है। आरोपी राजू सोनी थाना कोतवाली का निगरानी बदमाश है जिसके विरूध्द पूर्व मे चोरी करने एवं अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत, एसएसपी संजय नामदेव, पी.आर. 504 हरिओम लोधी, रु. 508 रामशिव मिश्रा रु. 267 अजय सिकरवार रु. 810 संदीप जाट रु. 350 धर्मेंद्र शर्मा रु. 221 सुरेश रघुवंशी ने विशेष योगदान दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811